logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर: आसनबनी-बिरिगोड़ा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

जमशेदपुर: आसनबनी-बिरिगोड़ा मार्ग स्थित हड्डी गोदाम के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। ओवरटेक करते समय पिकअप वैन और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान नियंत्रण खो जाने से आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में पिकअप वैन में सवार एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जबकि स्विफ्ट कार में तीन लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, स्विफ्ट कार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन अभी भी घटनास्थल के पास पड़े हुए हैं। स्थानीय लोग सड़क पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

15
1302 views

Comment