राज्य स्तर पर शश्वत धीमान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
बिजनौर नांगल सोती ।
क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र शश्वत धीमान ने देश की प्रसिद्ध समाचार पत्र प्रतियोगिता Dainik Bhaskar Junior Editor Season-8 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए State Level Consolation Prize प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता देशभर के विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, लेखन क्षमता, समाचार समझ एवं प्रस्तुति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। शाश्वत धीमान को यह सम्मान Category-B में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने शश्वत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
शाश्वत पहले से ही सामाजिक कार्यों एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत और प्रतिभा के बल पर विद्यार्थी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।