logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिवनी: तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत

सिवनी/बरघाट: सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के चमरवाही गांव में 19 मई 2026 को बाघ के हमले में 40 वर्षीय इंद्र कुमार परते की मौत हो गई। इंद्र कुमार अपने परिजनों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। इस दौरान वे परिजनों से कुछ दूरी पर थे जब झाड़ियों में छिपा बाघ अचानक उन पर हमला कर गया। बाघ ने उन्हें घसीटकर ले जाकर शरीर के निचले हिस्से को खा लिया।

परिजनों ने देर तक वापस न आने पर जंगल में तलाश की जहां उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को लालबर्रा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को नकद सहायता प्रदान की है और अन्य प्रक्रियाएं जारी हैं। क्षेत्रवासियों को जंगल में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

4
106 views

Comment