logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिवनी में हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

सिवनी। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के चर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और बेसबॉल का डंडा भी जब्त किया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे अकबर वार्ड निवासी कान्हा उर्फ बिट्टू बैरागी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी निखिल कुशवाहा, आर्यन धुर्वे और ऋषि रावत ने अनुराग डहेरिया पर बेसबॉल डंडे, धारदार चाकू और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में अनुराग को सिर, गर्दन और पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 367/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा SC/ST एक्ट के तहत मामला कायम किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी गई। इसके बाद पुलिस ने निखिल कुशवाहा (29 वर्ष) और आर्यन धुर्वे (19 वर्ष), दोनों निवासी शास्त्री वार्ड बारापत्थर सिवनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक धारदार चाकू और बेसबॉल डंडा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। वर्ष 2023 में बारापत्थर क्षेत्र में हुए योगेश अग्रवाल हत्याकांड में मृतक अनुराग डहेरिया मुख्य आरोपी था। उसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, उप निरीक्षक डालचंद ग्यारसिया, सहायक उप निरीक्षक जसवंत ठाकुर, प्रमोद मालवी, संतोष बेन, प्रधान आरक्षक मुकेश गोडाने, आरक्षक सिद्धार्थ दुबे, सतीश इनवाती, विसराम धुर्वे, मुकेश इनवाती, लक्ष्मी चंद्रवंशी, प्रतीक बघेल, प्रदीप चौधरी, मिथलेश उइके, अंकित देशमुख एवं सुधीर डहेरिया की विशेष भूमिका रही।

3
239 views

Comment