रानिया खेल स्टेडियम में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा
रानिया (सिरसा): बाबा विश्वकर्मा कामगार यूनियन रानिया ने वर्ष 2013-14 में स्वीकृत रानिया खेल स्टेडियम के निर्माण में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग का खुलासा किया है। स्टेडियम के निर्माण के लिए ₹1.63 करोड़ की स्वीकृत राशि थी, जिसे M/s Shiva Construction Co., सिरसा को ₹1,61,30,696/- में ठेका दिया गया था। कार्य अवधि 20 मार्च 2014 से 18 मार्च 2015 तक थी, जबकि Defect Liability Period 3 वर्ष (2018 में समाप्त) निर्धारित था।
यूनियन ने सिंगल बिड घोटाले, फर्जी या बाद में संशोधित बिल, सामग्री की कमी, स्टेडियम के हैंडओवर न होने और DLP क्लियरेंस में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। PWD विभाग ने निर्माण के 8 वर्ष बाद भी इसे खेल विभाग को औपचारिक रूप से सौंपा नहीं है और स्टेडियम की स्थिति खराब बनी हुई है। यूनियन ने CBI/Vigilance Bureau जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, स्टेडियम का तत्काल हैंडओवर और CAG ऑडिट की मांग की है। बलकार सिंह रामगढ़िया, प्रधान बाबा विश्वकर्मा कामगार यूनियन ने इस मामले पर अपनी आपत्ति जताई है।