logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शराबबंदी पर 'कड़ा प्रहार' : 'धनबाद टू सहरसा' वाया भागलपुर, पुलिस ने ध्वस्त किया शराब तस्करों का अंतर्राज्यीय रूट,1122 लीटर विदेशी शराब जप्त

कौशल कुमार
20 मई 2026
भागलपुर | बिहार में शराबबंदी कानून को पूरी सख्ती से लागू करने के संकल्प के तहत भागलपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
भागलपुर एसएसपी श्री प्रमोद कुमार के मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ कड़े रुख और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सन्हौला मोड़ पुलिस चेकपोस्ट के पास एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की।भागलपुर पुलिस का यह कड़ा संदेश साफ है—अवैध कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। अपराधियों और तस्करों पर पुलिस का यह प्रहार आगे भी जारी रहेगा।
बिहार में शराबबंदी को फेल करने के लिए तस्करों ने जो 'सेफ रूट' चुना था, भागलपुर पुलिस ने उस पर पानी फेर दिया है। झारखंड के धनबाद से लोड होकर सहरसा जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को जगदीशपुर पुलिस ने बीच रास्ते में ही दबोच लिया। संहोला मोड़ के पास की गई इस सर्जिकल स्ट्राइक में पुलिस ने न सिर्फ 1122 लीटर विदेशी शराब जब्त की, बल्कि मौके से गिरोह के दो शातिर गुर्गों को भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बॉर्डर पार का नेटवर्क:
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कोई छोटी-मोटी तस्करी नहीं बल्कि एक सुव्यवस्थित अंतर्राज्यीय सिंडिकेट है। तस्करों को लगा था कि संहोला मोड़ का रास्ता उनके लिए सुरक्षित रहेगा, लेकिन सटीक इनपुट के आधार पर जगदीशपुर थाना पुलिस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। जैसे ही गाड़ी घेरे में आई, तस्करों को सरेंडर करना पड़ा।
अब 'बैकवर्ड लिंकेज' की तलाश:
आमतौर पर शराब पकड़े जाने के बाद गाड़ी और ड्राइवर तक ही कार्रवाई सिमट जाती है, लेकिन इस बार पुलिस की नजर इस पूरे नेटवर्क के 'आकाओं' पर है। गिरफ्तार तस्करों से यह उगलवाने की कोशिश की जा रही है कि धनबाद में यह माल किसने लोड करवाया और सहरसा में इसकी डिलीवरी किसे होनी थी।
बड़ा सवाल: सहरसा में कौन था इसका खरीदार?इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि शराबबंदी के बावजूद झारखंड से बिहार के विभिन्न जिलों में शराब खपाने का खेल जारी है।

35
7419 views

Comment