महराजगंज: City Centre Hospital में गंभीर मरीज अभिषेक का सफल इलाज
महराजगंज: City Centre Hospital में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तत्परता एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया, जहां गंभीर अवस्था में पहुंचे मरीज श्री अभिषेक का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। श्री अभिषेक को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था, जहां लगभग तीन घंटे तक लगातार इमरजेंसी उपचार दिया गया।
डॉक्टरों की कुशल निगरानी, त्वरित निर्णय और मेडिकल टीम के सामूहिक प्रयासों से मरीज की स्थिति को स्थिर किया गया। इस सफल उपचार में डॉ. S v.m सर की विशेष भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन और अनुभव ने मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अस्पताल प्रशासन ने पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की।