रेल यात्रियों की सुरक्षा हेतु जीआरपी का सघन अभियान
झाँसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर GRP अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले समस्त रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी टीम द्वारा रेलवे प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग और पैदल गश्त की जा रही है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखना है।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। जीआरपी द्वारा यात्रियों से भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।