हाउस अरेस्ट के बाद प्रधानपति राजपाल सिंह यादव का बयान, बोले - आवाज दबाने से नहीं
रुकेगा संघर्ष "
ग्राम पंचायत स्यारमऊ हरगनपुर नगला लोकमन के प्रधानपति श्री राजपाल सिंह यादव को आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं शांति भंग की आशंका के चलते पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
हाउस अरेस्ट के दौरान प्रधानपति राजपाल सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा—
“लोकतंत्र में आवाज उठाना अधिकार है, लेकिन जब सवालों से डरकर आवाजों को घरों में रोक दिया जाए, तो यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, जनता की अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रश्न चिन्ह बन जाता है।”
उन्होंने आगे कहा कि जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार का दबाव जनसमस्याओं को उठाने से नहीं रोक सकता।
वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव हेतु एहतियातन यह कदम उठाया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।