logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सज्जनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीजे सेट से एम्पलीफायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने डीजे सेट से एम्पलीफायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ एम्पलीफायर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी वालसिंह गरासिया निवासी झालकिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी 407 गाड़ी में लगा डीजे सेट खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा एम्पलीफायर चोरी कर लिया गया। शिकायत मिलने के बाद सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी आईपीएस के निर्देशन में तथा थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध भरत गरासिया निवासी झालकिया को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एम्पलीफायर बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी धनपत सिंह, जगदीश प्रसाद सुमन और हेड कांस्टेबल रमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

News Source:
सज्जनगढ़ थाना पुलिस प्रेस नोट / राजस्थान पुलिस

Disclaimer:
यह समाचार पुलिस प्रेस नोट एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपी न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक आरोपी माना जाएगा।

0
424 views

Comment