चाईबासा: जनगणना 2027 की तैयारियों पर उपायुक्त ने समीक्षा की
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से जनगणना 2027 से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने जनगणना किट वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रगणकों को पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ कार्य करने की हिदायत दी तथा आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।