logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतामढ़ी जिले का ताजा खबर

समाहरणालय सीतामढ़ी

जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक– 19 मई 2026


समाहरणालय सीतामढ़ी

जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक– 19 मई 2026

समाहरणालय सीतामढ़ी

जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक– 19 मई 2026

स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर अस्पताल पहुंचें डॉक्टर : प्रभारी डीएम

सेवा भाव से करें कार्य, कर्तव्य में कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई : संजीव कुमार,प्रभारी डीएम

अस्पतालों में तय रोस्टर का सख्ती से पालन कराएं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं ,
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में प्रभारी डीएम सख्त, कहा– लापरवाही पर होगी कार्रवाई

प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेड. जावेद, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुनील सिन्हा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, डीपीएम श्री असित रंजन, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, आरबीएसके के डीसी श्री प्रतीक यादव, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक श्री प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड श्री रोहित कुमार, श्री दुर्गा प्रसाद, श्री बिकेश कुमार, PSI इंडिया से श्री विनय कुमार, वाधवानी AI से श्री राकेश कुमार सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित थे।

बैठक के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री संजीव कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार हेतु सभी पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से समन्वित प्रयास एवं नैतिक दायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को समय से अस्पताल पहुंचने का निर्देश देते हुए सभी कर्मियों का 8 घंटे का रोस्टर तैयार करने को कहा। साथ ही सभी पीएचसी एवं सीएचसी में चिकित्सकों एवं जीएनएम का मोबाइल नंबर सहित रोस्टर का दीवार लेखन कराने का निर्देश दिया गया।

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने अगले पांच महीनों में संभावित सभी संस्थागत प्रसव की जानकारी आगामी 10 दिनों के भीतर जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों से मरीजों के प्रति बेहतर व्यवहार एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार के माध्यम से एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की अपील की।

बैठक में पंचायत सरकार भवनों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) को शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश भी दिया गया। इसके अतिरिक्त संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA), गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं उच्च जोखिम वाले गर्भधारण की पहचान और प्रबंधन की समीक्षा की गई।
उन्होंने टीकाकरण सत्रों में सभी आवश्यक जांच उपकरण एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एम्बुलेंस व्यवस्था में सुधार लाने तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने हेतु समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने एवं उसकी मासिक समीक्षा करने का निर्देश दिया।

बैठक में जन आरोग्य समिति की नियमित बैठक, AES को लेकर सभी स्वास्थ्य संस्थानों में तैयारी, कालाजार के संभावित मरीजों की खोज, जांच एवं इलाज, फाइलेरिया नियंत्रण हेतु MMDP क्लीनिक के संचालन तथा हाइड्रोसिल ऑपरेशन को गति देने पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक के अंत में स्वास्थ्य सेवाओं को जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

0
0 views

Comment