आज महिला एवं बाल विकास समिति, झारखण्ड विधानसभा की exposure visit के दौरान Mumbai Dabbawala Association की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर प्राप्
आज महिला एवं बाल विकास समिति, झारखण्ड विधानसभा की exposure visit के दौरान Mumbai Dabbawala Association की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इतने बड़े स्तर पर प्रतिदिन लगभग 5 हजार से अधिक आदरणीय डब्बावालों द्वारा 1.5 लाख से अधिक लोगों तक भोजन को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत अनुशासित तरीके से पहुँचाना वास्तव में अद्भुत और प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और सेवा भावना अनुकरणीय है।
आगामी समय में सेंट्रल किचेन, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं आधुनिक व्यवस्थाओं को प्रारंभ करने संबंधी उनके प्रयास इस व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। सुसज्जित कार्यालय से लेकर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर डब्बावालों द्वारा किए जा रहे वितरण कार्य को प्रत्यक्ष रूप से देखना एक सुखद, प्रेरणादायक और सीख से भरा अनुभव रहा।
यह भ्रमण हमें यह संदेश देता है कि समर्पण, अनुशासन और सामूहिक कार्यशक्ति के बल पर किसी भी व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती