logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चटिया में संजय के खेत से लालपुर नहर तक चकबंध कार्य में गुणवत्ता पर सवाल, दोबा की मिट्टी सही से नहीं दबाने का आरोप

महराजगंज: विकास खंड निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटिया में संजय के खेत से लालपुर नहर तक कराए जा रहे चकबंध कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर देखने पर कार्य में पर्याप्त मजबूती और समतलीकरण की कमी दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार चकबंध मार्ग पर मिट्टी की सही तरीके से भराई नहीं की गई है, जिससे रास्ता कई जगह उबड़-खाबड़ नजर आ रहा है। साथ ही चकबंध में दोबा की मिट्टी सही ढंग से नहीं दबाई गई है, जिससे कार्य की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने की चर्चा है। यदि समय रहते गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो बरसात के दौरान रास्ता खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
चकबंध मार्ग किसानों और ग्रामीणों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
मामले को लेकर संबंधित विभाग से जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने की मांग उठ रही है।

0
0 views

Comment