पिंडवाड़ा में इंजेक्शन से बच्ची की मौत का मामला
पिंडवाड़ा सिरोही: सिवेरा गांव निवासी हेजल (3 वर्ष) पुत्री जितेंद्र मेघवाल की तबियत खराब होने पर उसे पिंडवाड़ा के एक निजी अस्पताल में सुबह 11 बजे लाया गया। बुखार के इलाज के लिए बच्ची को इंजेक्शन लगाया गया।
परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की तबियत और बिगड़ गई। जब बच्ची को आबूरोड अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन आक्रोशित होकर निजी अस्पताल के बाहर बच्ची के शव के साथ पहुंच गए। पिंडवाड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।