logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मलपुरा में ट्रैक्टर आटा चक्की फटने से धमाका, 5 घायल, 1 की मौत

मलपुरा : थाना मलपुरा के ग्राम बाईखेड़ा में 19 मई 2026 को मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे एक ट्रैक्टर आटा चक्की फटने से तेज धमाका हुआ। इस हादसे में पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बेताल सिंह नामक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पांचों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक बेताल सिंह के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही भी जारी है। इस घटना की जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. सुकन्या शर्मा और अन्य अधिकारियों ने दी है।

0
15 views

Comment