यूपी में 57 हजार प्रधानों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासनिक समितियां संभालेंगी कमान
उत्तर प्रदेश : राज्य की करीब 57 हजार ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। इसके बाद 26 मई से ग्राम पंचायतों का संचालन प्रशासनिक समितियों के हाथ में दिया जाएगा। पंचायत राज विभाग ने इस व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार कर यूपी कैबिनेट को भेजा है, जो मंजूरी मिलने के बाद प्रदेशभर में लागू होगा।
सरकार ने बताया कि ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के बाद नई पंचायतों के गठन तक गांवों के विकास कार्य बाधित न हों, इसलिए प्रशासनिक समितियां बनाई जाएंगी। इन समितियों में क्षेत्रीय अधिकारी और नामित सदस्य शामिल होंगे जो पंचायत के दैनिक कार्यों और विकास योजनाओं की निगरानी करेंगे। पंचायत चुनाव तक सफाई, पेयजल, सड़क, आवास और अन्य योजनाओं का संचालन प्रशासनिक समितियों के माध्यम से जारी रहेगा।