चाईबासा: RSETI केंद्र का उपायुक्त मनीष कुमार ने किया निरीक्षण
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित RSETI केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से संवाद कर संस्थान में दी जा रही सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया और सखी समूह से जुड़ने का संदेश दिया।
उपायुक्त ने संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष, लैब, रसोईघर और भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मसालों एवं सब्जियों की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर भी उपस्थित रहीं।