logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चेन्नई में गोडवाड़ समाज बंधुओं का भव्य स्वागत

चेन्नई : दक्षिण भारत में बसे श्री जांगिड़ ब्राह्मण समाज में गोडवाड़ क्षेत्र से पधारे श्री चम्पालाल जी लूंजा एवं श्री घनश्याम जी का चेन्नई विश्वकर्मा मंदिर में पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार साफा पहनाकर एवं माला से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान सामाजिक एकता, अपनापन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

समाजजनों ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी प्रेम, सम्मान एवं निरंतर संवाद से संभव है। कार्यक्रम में राजस्थान की सांस्कृतिक परंपराओं और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कन्हैयालाल जी माकड़, हीरालाल जोहड़, हमीराराम कुलरिया एवं वागेश छड़िया सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे और समाजहित के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

1
100 views

Comment