गिरिडीह में फास्ट फूड और मिठाई दुकानों पर छापा
गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को कई फास्ट फूड और मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। जांच में केमिकल युक्त मिलावटी खाद्य सामग्री और संदिग्ध सामान बरामद हुआ, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से मिलावटी मिठाई और फास्ट फूड बेचने की शिकायतें मिल रही थीं।
छापेमारी के दौरान कई दुकानों में खराब तेल, कृत्रिम रंग और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक केमिकल पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने भी संग्रहित किए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से साफ-सफाई और गुणवत्ता वाली दुकानों से ही खरीदारी करने तथा मिलावट की सूचना देने की अपील की है।