logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा में हीटवेव से निपटने प्रशासन ने जारी किए 33 लाख रुपये

आगरा: मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटों में भीषण गर्मी और हीटवेव की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने और अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। प्रशासन ने हीटवेव से बचाव के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी कारणवश बाहर निकलना जरूरी हो तो लोग हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनें, सिर को ढककर रखें और अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें। स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है तथा हीटवेव प्रभावित मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड बनाए गए हैं। पशुपालन विभाग को गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी और छांव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत विभाग ने नगर निगम और पालिकाओं को 33 लाख रुपये जारी किए हैं ताकि वे राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकें।

8
275 views

Comment