खुटार में कैनविज कंपनी निवेश घोटाले को लेकर निवेशकों का गुस्सा
खुटार: कैनविज कंपनी के निवेश घोटाले को लेकर खुटार में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरेली की ओर से खुटार में मुख्य चेहरा बनाए गए व्यक्ति आज भी आरोपितों के साथ काम कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। बार-बार नए आश्वासन और दावे सामने आने के बावजूद पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया है।
खुटार क्षेत्र से करीब 10 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था, जिसमें कई निवेशकों ने मकान और जमीन गिरवी रखकर या लोन लेकर पैसा लगाया था। अब पैसा फंसा होने के कारण कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि बरेली के मुख्य आरोपियों ने 2019 में रिश्तेदारों के नाम से नई कंपनियां बना लीं और खुटार के कुछ युवक भी इस नेटवर्क में शामिल हैं, जो आज भी आरोपितों के साथ काम कर रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पैसा वापस मिलना मुश्किल है।