logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुलंदशहर: भीषण गर्मी के बीच प्रशासन की सावधानी सलाह

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को लेकर प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45°C से अधिक पहुंच सकता है, इसलिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने, और धूप में निकलते समय टोपी या गमछे के उपयोग की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। विवेक भाटी की विशेष रिपोर्ट में "जन जन की आवाज़" सभी नागरिकों से गर्मी में सुरक्षित रहने और इस जानकारी को दूसरों तक पहुंचाने का आग्रह करता है।

6
101 views

Comment