वैशाली जिले में आमजनों की समस्याओ का तुरंत समाधान... DM वर्षा सिंह
बिहार -वैशाली जिले के आमजन की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए 19 मई से शुरू होने जा रहा है सहयोग शिविर। अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे आपके पंचायत क्षेत्र के पास मिलेगा।
जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विशेष बहु-विभागीय शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को जिले के सभी 16 प्रखंडों के चयनित स्थलों पर लगाया जाएगा।
कल यानी 19 मई को इन पंचायतों में लगेंगे शिविर:
दौलतपुर चांदी (हाजीपुर), कटरमाला (गोरौल), मांगनपुर (भगवानपुर), सलहा (सहदई बुजुर्ग), बेरई (राजापाकर), बोरहा उर्फ रसूलपुर गौस (जन्दाहा), विशुनपुर अररा (चेहराकला), अमृतपुर (वैशाली), सररिया (लालगंज), भैरोखड़ा (पातेपुर), महिंदवारा (महनार), साईन (पटेढ़ी बेलसर), सैदपुर गणेश (बिदुपुर), ताजपुर बुजुर्ग (महुआ), तेरसिया (राघोपुर) और जहांगीरपुर शाम (देसरी)।
इस शिविर की खास बातें:मौके पर ही आवेदनों की प्राप्ति, रजिस्ट्रेशन और समाधान की कोशिश।कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट जैसी सभी तकनीकी सुविधाओं की व्यवस्था।प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर हर हाल में होगा निपटारा।इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं