भव्य शोभायात्रा के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना
ईंटों (जालौन)-
कूठौद ब्लॉक के कस्बा ईंटों में स्थित बड़ी माता मंदिर पर पवन मुखिया परिवार द्वारा शिवपरिवार मां दुर्गा शीतला माता पंचमुखी हनुमान कालभैरव शनिदेव महाराज बाबा खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। महास्नान के बाद पूरे ग्राम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मूर्तियों की स्थापना हुई और हवन हुआ। भंडारा के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में थानाअध्यक्ष सतीश कुमार ईंटो चौकी इंचार्ज संदीप कुमार द्वारा एसआई शिवबहादुर एवं थाना चौकी पुलिस के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने भी मंदिर के दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। इस मौके पर कीर्ति लल्लूराम गुप्ता रश्मि पवन मुखिया रेखा रामकुमार सुमन सदानंद आईपीएस रानी बीरू विभा रोमी मनीषा मोहित शिखर प्रखर कनिका राम ओमवीर वीर समृद्ध यशराज सहित सैकड़ों भक्तजन ग्रामवासी क्षेत्रवासी मौजूद रहे।