logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ दिवस पर धूमधाम से निकली कलश यात्रा


ईंटों (जालौन)-
कुठौद ब्लाक के ग्राम ईंटों में आयोजित श्री मद भागवत कथा के शुभारंभ दिवस पर धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम ईंटो में महापौली निवासी कमलेश राठौर ठेकेदार द्वारा श्री मद भागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन कराया जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा भव्य रूप से निकाली गई। ग्राम ईंटो में सात दिन व्यास श्री राजेश द्विवेदी के मुखारविंदु से श्रीमद भागवत ज्ञान ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। कलश यात्रा में भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। जयघोष से आकाश गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा में महिलाओं बच्चों सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

0
0 views

Comment