थाना बिहारीगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित, ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
थाना बिहारीगढ़ परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी सतेंद्र नागर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम बेहट मानवेन्द्र सिंह एवं सीओ बेहट प्रिया यादव मौजूद रहीं।
आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों, धर्मगुरुओं तथा हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया गया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के गांवों में शांति समिति की टीमें बनाकर आपसी सहयोग एवं समन्वय बनाए रखा जाएगा, ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
🎤 रिपोर्ट: राव शौकीन
📰 Rao Digital India News