logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोटर साईकिल चोरी का खुलासा आरोपी गिरप्तार

🚨थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 03 मोटर सायकल बरामद

दिनांक 07.05.2026 को फरियादी सुनील कुमार जैन पिता निर्भय कुमार जैन उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 ब्यौहारी थाना ब्यौहारी जिला शहडोल द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि दिनांक 06.05.2026 को वह अपनी बजाज सीटी-100 मोटर सायकल क्रमांक MP.18.MK.2782 से मीना बाजार ब्यौहारी गया था तथा मोटर सायकल को गेट के बाहर खड़ी कर दी थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ब्यौहारी में अपराध धारा बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की लगातार तलाश की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर संदेही कनिष्क पटेल निवासी खड्डा को अभिरक्षा में लेकर घटना में चोरी गई मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी कनिष्क पटेल पिता राजभान पटेल निवासी खड्डा, हाल निवासी ब्यौहारी द्वारा बजाज सीटी-100 मोटर सायकल सहित पूर्व से उक्त हालात में अन्य अपराधों में जप्त वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर कुल 03 मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 03 नग मोटर सायकल बरामद की गईं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरी. जियाउल हक थाना ब्यौहारी के नेतृत्व में, प्र.आर. देवेन्द्र कश्यप, प्र.आर. बिलाल खान, प्रआर सुखेन्द्र त्रिपाठी एव आर. गंगा सागर गुप्ता, की महत्वपूर्ण भूमिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

5
13 views

Comment