logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुआडांड़ में 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन

महुआडांड़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में 21 मई 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस शिविर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों को पत्र जारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

जारी पत्र में बताया गया है कि उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख, उपप्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है।

3
702 views

Comment