नबीनगर में नल-जल योजना पुनः चालू, ग्रामीणों को राहत
नबीनगर प्रखंड के ग्राम रागनियां मझौली वार्ड संख्या 15 में लंबे समय से खराब नल-जल योजना के कारण ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को नया मोटर लगाकर योजना को पुनः चालू कर दिया गया है। हालांकि कुछ तकनीकी खराबियां अभी बाकी हैं, जिन्हें कल तक पूरी तरह ठीक कर दिए जाने की बात कही गई है।
इस कार्य को पूरा कराने में पंचायत समिति सदस्य संजीव सिंह एवं बलवंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रयास और सहयोग से नल-जल योजना को फिर से चालू किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं का समाधान लगातार किया जाएगा।