कोरबा पुलिस ने अवैध देशी प्लेन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया
कोरबा : “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने देशी प्लेन शराब के अवैध परिवहन में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना दीपका पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर दीपका से दर्री जाते समय दो आरोपियों को 57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा शाइन भी जप्त की गई।
कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों विजय यादव और संदीप साहू को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने जनता से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है, जिसमें जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।