logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल और किराना की मार पर कांग्रेस का प्रहार, उदयपुर में जोरदार आंदोलन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल — सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल और किराना की मार पर सरकार घिरी
उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी उदयपुर द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी एवं रोजमर्रा के किराना सामान की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आज आम जनता महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। सोना-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और किराना सामान आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता से विकास और राहत के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि आम आदमी के लिए रसोई चलाना तक मुश्किल हो गया है। दाल, तेल, आटा, गैस, सब्जी सहित हर जरूरी वस्तु के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान उदयपुर विश्राम गृह से बस स्टैंड तक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, उदयपुर पंचायत उप सरपंच शेखर सिंह देव, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विभा सिंह, उदयपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह टेकाम, द्वारिका यादव, कुंजल राजवाड़े, खमरिया मंडल प्रभारी जगदीश जायसवाल, खमरिया मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, सलका मंडल अध्यक्ष समयलाल, अवधेश सिंह, अमरदास, चित्रांगत पुरी, रिखी सरपंच विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, अमृत यादव, रूप साय, दिलीप सिंह, अमरेश सिंह, वीरदास, खाद्यन्ला के पूर्व सरपंच मोहरसाय, करौंदी सरपंच रामप्रसाद, सरद राज सोनी, अजितेश सोनी, झिरमिटी सरपंच चंदन सिंह, भुनेश्वर सिंह, पदुम गिरी, चंद्रदयाल सिंह, केसगवा सरपंच गुप्तेश्वर सिंह, घासीराम, राहुल सिंह, प्रभु नारायण सिंह, अमरजीत रवि, अवधेश सोनवानी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

164
4222 views

Comment