कोरबा पुलिस की देशी प्लेन शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही
कोरबा: "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने देशी प्लेन शराब के अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना दीपका पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दीपका से दर्री जाते समय विजय यादव और संदीप साहू को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब और मोटरसाइकिल होंडा शाइन जब्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना और चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।