logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेवर: विदुर आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई

बेवर: विदुर आश्रम, रसूलाबाद से श्रद्धा और भक्ति के साथ एक दिव्य एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए, जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से भाग लिया। पूरे मार्ग में भगवान के जयकारों एवं भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शीतल जल एवं जलपान की व्यवस्था की गई, जहां सेवा भाव से लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कलश यात्रा ने बेवर नगर के रसूलाबाद सर्विस रोड, बिजली घर, इटावा रोड चुंगी, गल्ला मंडी, मठिया चौराहा, सरकारी अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, फर्रुखाबाद रोड होते हुए काली नदी पर विधि-विधान से कलश पूजन किया। इसके बाद यात्रा बस स्टैंड, सब्जी मंडी, अंदर मार्केट होते हुए पुनः विदुर आश्रम पहुंची, जहां विश्राम एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। स्थानीय पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही।

3
89 views

Comment