logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सक्ति: हसौद में पेट्रोल-डीजल की कमी से लंबी कतारें और जनजीवन प्रभावित

सक्ति, छत्तीसगढ़: जिला सक्ती के हसौद क्षेत्र स्थित मनीष फ्यूल्स पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले रात्रि से ही पेट्रोल पंप में गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं, जो लगभग 3 किलोमीटर तक फैली हुई हैं। आमजन, छोटे व्यापारी, किसान और वाहन चालक पूरी रात लाइन में खड़े रहकर ईंधन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

पेट्रोल पंप संचालक धनेश्वर साहू ने बताया कि अब पेट्रोल और डीजल की सप्लाई मात्र 25 प्रतिशत ही मिल रही है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग की है ताकि ईंधन संकट समाप्त हो सके। ईंधन की कमी के कारण किसानों के कृषि कार्य, व्यापारियों के परिवहन और आम जनता की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र में व्यापक असुविधा बनी हुई है।

1
423 views

Comment