logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिजिटल युग में बढ़ते उपभोक्ताओं के अधिकारो का हनन जागरूकता ही समाधान-

डिजिटल युग में बढ़ते उपभोक्ताओं के अधिकारो का हनन जागरूकता ही समाधान-



रिपोर्ट -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश


बुरहानपुर :- वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ उपभोक्ताओं के सामने नई नई चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। ऑनलाइन खरीदारी, डिजिटल पेमेंट और विभिन्न सेवाओं के विस्तार के बीच उपभोक्ता ठगी, नकली उत्पाद और भ्रामक विज्ञापनों का शिकार हो रहे हैं।

उपभोक्ता अधिकार संगठन, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी ने निर्देश दिया संगठन के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन सहीत संगठन के सभी पदाधिकारीयो को की सोशल मीडिया एवं अलग-अलग ग्रुपऑन एवं समाचारों के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागृत करें और उपभोक्ताओं को जागरूकता का संदेश फैलाएं आज के दौर में उपभोक्ता जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। यदि उपभोक्ता सतर्क और जागरूक रहेगा, तो वह किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकता है।

बढ़ती समस्याएँ बनी चिंता का विषय हाल ही में सामने आए मामलों में यह देखा गया है कि ऑनलाइन ठगी तेजी से बढ़ रही है नकली हॉलमार्क लगाकर आभूषण बेचे जा रहे हैं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिफंड और रिटर्न में उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है

छिपे हुए शुल्क और गलत जानकारी देकर उत्पाद बेचे जा रहे हैं इन सभी समस्याओं ने आम उपभोक्ता की सुरक्षा और विश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी जरूरी हर उपभोक्ता को यह जानना आवश्यक है कि उसे सही और पूर्ण जानकारी पाने का अधिकार है सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त करने का अधिकार है शिकायत करने और उसका समाधान पाने का अधिकार है जागरूकता
के लिए सुझावसंस्था द्वारा उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है
*खरीदारी करते समय हमेशा पक्का बिल अवश्य लें*
किसी भी दुकान मॉल से सामान या वस्तु खरीदी पर पक्का बिल जरूर ले किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें केवल प्रमाणित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से ही खरीदारी करें यदि किसी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी होती है, तो वह राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर संपर्क कर सकता है ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकता है जिला उपभोक्ता आयोग में मामला प्रस्तुत कर सकता है
समापन प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर तुरंत आवाज उठाएं। जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव है।

29
1519 views

Comment