logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व सैनिक ने दबंग पर लगाया उसके प्लाट पर कब्जा करने का आरोप, की शिकायत राठ (हमीरपुर)। नगर के छोटी जुल्हैटी मुहल्ला निवासी पूर्व सैनिक ने मुहल्ले के

पूर्व सैनिक ने दबंग पर लगाया उसके प्लाट पर कब्जा करने का आरोप, की शिकायत

राठ (हमीरपुर)। नगर के छोटी जुल्हैटी मुहल्ला निवासी पूर्व सैनिक ने मुहल्ले के ही एक दबंग व्यक्ति पर जबरन उसके प्लाट में मिट्टी की पुराई कराने सहित उसके प्लांट में शौचालय का टैंक खोदने का आरोप लगाया है। पूर्व सैनिक का कहना है कि जब वह उक्त दबंग व्यक्ति को मना करता है तो दबंग व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज कर उसे धमकियां दे रहा है। उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के छोटी जुल्हैटी मुहल्ला निवासी पूर्व सैनिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि बीते वर्ष उसने गंगाराम नाम के एक व्यक्ति से नोटरी पर प्लाट खरीदा था। जिसपर मुहल्ला के ही एक दबंग व्यक्ति ने उसके प्लाट पर मिट्टी डालकर उसपर शौचालय का टैंक भी खुदवा दिया है। जब उसने उक्त दबंग व्यक्ति को मना किया तो दबंग व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

नोट------पीड़ित पूर्व सैनिक की फोटो
--------------------------------------------
खेत की मेड़ खोदने के लेकर हुए विवाद के चलते दबंग व्यक्ति ने दंपति को लाठियों से पीटा

राठ हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में खेत की मेड खोदने को लेकर हुए विवाद के चलते दबंग व्यक्ति ने अपने परिवार के ही दंपति के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली पुलिस ने मारपीट में घायल हुए दम्पत्ति का मेडिकल परीक्षण कराया है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी जयहिंद ने बताया कि खेत की मेड खोदने को लेकर हुए विवाद के चलते उसके परिवार के ही एक दबंग व्यक्ति ने लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया कि उसके साथ मारपीट होती देखकर जब उसकी पत्नी सपना उसे बचाने के लिए दौड़ी तो उक्त दबंग व्यक्ति ने उसकी पत्नी सपना के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
--------------------------------------------
युवक ने अपने रिश्तेदार व्यक्ति पर लगाया धोखे से ट्रैक्टर को ले जाने तथा वापस न करने का आरोप

राठ (हमीरपुर)। मझगवां थाना अंतर्गत नौरंगा गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना क्षेत्र के ही टोला रावत गांव के निवासी अपने रिश्तेदार पर बहाने से ट्रैक्टर ले जाने और फिर वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपने रिश्तेदार के विरुद्ध मझगवां थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मझगवां थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी भानु प्रताप ने बताया कि टोला रावत गांव का निवासी उसका एक रिश्तेदार रविवार की दोपहर को आवश्यक काम की बात कह कर 2 घंटे के लिए उसका ट्रैक्टर ले गया था। इसके बाद उसके रिश्तेदार ने उसका ट्रैक्टर वापस ही नहीं किया तथा कल सोमवार को जब उसने अपने रिश्तेदार से अपना ट्रैक्टर वापस करने के लिए कहा तो उसके रिश्तेदार ने उसके ट्रैक्टर को कहीं पर गिरवी रखने का हवाला देते हुए ट्रैक्टर वापस करने पर मना कर दिया। उसने मझगवां थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

0
0 views

Comment