logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राठ में दबंगों द्वारा पूर्व सैनिक और परिवार के खिलाफ शिकायतें

राठ (हमीरपुर) : नगर के छोटी जुल्हैटी मुहल्ला निवासी पूर्व सैनिक शिवमंगल सिंह ने गंगाराम से खरीदे गए प्लाट पर दबंग व्यक्ति द्वारा मिट्टी की पुराई कराने और शौचालय के टैंक खोदने का आरोप लगाया है। शिवमंगल सिंह ने बताया कि जब उन्होंने दबंग व्यक्ति को मना किया तो उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी गईं। उन्होंने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में खेत की मेड़ खोदने को लेकर हुए विवाद में दबंग व्यक्ति ने अपने परिवार के ही दंपति जयहिंद और उनकी पत्नी सपना के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित ने राठ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मारपीट में घायल दंपत्ति का मेडिकल परीक्षण कराया है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

मझगवां थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी भानु प्रताप ने अपने रिश्तेदार पर बहाने से ट्रैक्टर ले जाने और वापस न करने का आरोप लगाया है। भानु प्रताप ने संबंधित थाना में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

5
199 views

Comment