logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद बंटी विवेेक साहू के प्रयासों से जिले में बी.एस.एन.एल. के नए 211 मोबाईल टॉवर स्वीकृत

सांसद के प्रयासों से मध्यप्रदेष में सबसे अधिक 211 दूरस्थ अंचलों के गांवों में लगेंगे बी.एस.एन.एल. के मोबाईल टॉवर

सांसद ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कैबीनेट संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर मोबाईल टॉवरों की स्थापना का किया था निवेदन

छिंदवाड़ा। जिले के चंहुमुखी विकास को लेकर कृत संकल्पित और हरदम सक्रिय रहने वाले जिले के पहले संवदेनषील सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के दूरस्थ अचंलों में अब बी.एस.एन.एल. की सेवाएं बेहतर हो सकेगी। सांसद के प्रयासों से मध्यप्रदेष में सबसे अधिक छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के दूरस्थ अंचलों में 211 बी.एस.एन.एल. के 4जी मोबाईल टॉवर स्वीकृत हो गए है। सांसद ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कैबीनेट संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के दूरस्थ अंचलों में मोबाईल टॉवरों की स्थापना को लेकर चर्चा करते हुए उन्हें पत्र सौंपकर मोबाईल टॉवरों की स्थापना का निवेदन किया था।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के पहले ऐसे सांसद है जो आमजनों को सर्वाधिक समय देते हुए उनके बीच हमेषा ही जाते रहते है। जिले के प्रवासों के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को बी.एस.एन.एल. मोबाईल टॉवर की समस्या को लेकर हमेषा ही षिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसे लेकर वे हमेषा ही बी.एस.एन.एल. के उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर रहे थे। दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में बी.एस.एन.एल. मोबाईल के नेटवर्क को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए मोबाईल टॉवरों की स्थापना को लेकर चर्चा की थी। उन्हांेने इस दौरान दोनों जिलों के दूरस्थ अंचलों के गांवों के नाम भी केन्द्रीय मंत्री को उपलब्ध कराए थे। जिसके आधार पर मध्यप्रदेष में सबसे अधिक 211 मोबाईल टॉवर स्वीकृत किए जा चुके है।
विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मध्यप्रदेष में कुल 587 नई साइटों में मोबाईल टॉवर लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें सर्वाधिक 211 साइट छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में चिन्हित की गई है। यह 4जी 211 मोबाईल टॉवर लगने जाने से दोनों जिलों के निवासियों की वर्षांे पुरानी मांग पूरी हो सकेगी। अब शीघ्र ही राज्य शासन द्वारा दूरस्थ अंचलों में भूमि का चयन कर बी.एस.एन.एल. के 4जी मोबाईल टॉवर लगाने की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। मध्यप्रदेष में सबसे अधिक 211 दूरस्थ अंचलों के गांवों का चयन 4जी मोबाईल टॉवर लगाने के लिए किए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया गया है।

इन 211 दूरस्थ गांव में लगेंगे मोबाईल टॉवर

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से जिले के 211 दूरस्थ अंचलों के गांवों का चयन बी.एस.एन.एल. के मोबाईल टॉवर लगाने के लिए किया गया है जिसमें आमाकोल, अलीवाड़ा, अलमोद,आमला,अंडोल,अनखावाड़ी में 2, बबई पठार, बाबूटोला,बखारी,बालापुर,बलबुदी, बलासुुर, बाम्हनवाड़ा,बानाबेहरा, बंधान, बांद्राढाना, बांगई, बराहढाना, बरातमारी, बरेलीपार, बरूड, बसुरिया खुर्द, बेड़ाढाना, बीरवन,भैंसाखुर्द, भाजीपानी खुर्द, भलपानी, भांडखापा,भांड पिपरिया, भतोड़िया खुर्द,भौंड में 2,बुढै़ना,भुदकुम, भुदकुमढाना,भूली, भूतन सावंगी, भूयारी,बिछुआ,बिछुआ भुमका,बिछुआ जुंगावानी,बीजाढाना,बिजोरी गुमाई, बिनेकीढाना, बोदल कछार, सामरढोह बजगरी,बोरिया,बोरपानी,बुढै़ना, बुधवारा,चांदाढोह,चंदनवाड़ा, चंादगांव, चांगोबा, चारगांवकर्बल,चारखेड़ा,चटनी,चौरासी,छत्तर कलां, छातीआम, छिंदीयाटोला, चीचखेड़ा, चिकटबर्री, चिमौआ, डेहरी, देवगढ़, दिवानगांव, धनेगांव, धन्नौर, धनौरा, धोबीघाट, धोबीवाड़ा, धोतकी, दिगडहर, दिलावर मोहगांव, डोंगरा तालाबढाना, डोरली, दुकरझेला, ढुंडी भाजीपानी, गाजनडोह, गांगतवाड़ा, घेरीबकोड़ी,घोघरीगुंजा डोंगरी मालनी, घोघरी, घोरावाड़ी में 2, गोनावाड़ी,गोंदड़ देव मंदिर,गोप, गोविंदपुर, गुटेरा, हलाल कलां, हलाल रैययत, हरनभटा, हिर्राढाना भमड़ी, हिर्राकोल, जमकुंडा, जमुनिया पठार, जामुनपानी, जंगलीखेड़ा, जवाहरगांव, जेठारी, झालमऊ, झंडा, झापट छापर, झिरपी, झौंतकलां, जोबनडेरा, जुनेवानी पांढुर्णा, काजलवानी, कालीमाटी, कांगला, कपरवाड़ी ढाना मोहल्ला, कपूर्दा माता मंदिर, काराबोह डेम, करन पिपरिया, कौआखेड़ा, खकरा चौरई, खमराजेठू, खांडेसिवनी, खापा, खापाकलां, खरसी अदेवास, खाटोपानी, खिरदा, खिरकीघाट मंडी, कुर्सीपार, खूट पिपरिया, किसनपुर, कौडिया, कोरपानी खुर्द, कोसमी, कोठिया, कोटरा, कुदवारी, कुकड़ीखापा, कुकड़ीखापा मालेगांव, कुंभापानी, कुंडा रैययतवाड़ी में 2, कुंडाली, लहगडुआ, लमानिया सिंदरई रैयत, लव्हाना, लोहाझिरी, महोरिया, मालापुर, माल्हनवाड़ा, मालनी, मनकवाड़ी, मांडईमाल, मन्कूघाटी, मरका पठार, मेहदावीर, मोरछी, मोरडोंगरी, मोरघाट, मोठार, मोया, मोयाकुही, मुगारिया,मुवरकलां, नागलवाड़ी, नांदिया, नारायणघाट, नीमढाना, नेहरिया, पलासपानी खुर्द, पलटवाड़ा, पांडो, प्रधान घोघरी, पाठाघाट ध्यानिया, पिंडरई कलां, पीपरढाना, पिपरिया, रजाड़ा, राजाखोहढाना, रंगारीठोका, रंगीनखापा, रिंजीढाना, साजकुही, सलैया स्वामी, सारना, सतनूर, सेतपरास, शक्कर झिरी, सिदौली, सिलादई भांड, सिमरिया, सिमरिया कलां, सिंदरई गुरैयाथार, सिंगना, सिराठा, सियाझिरी, सोनपठार, तरकढाना, टेकापार में 2, टेमरू, थांवरी खुर्द, थांवरी बापू, थांवरी टेका, तिनसई, तुमड़ी, टोटकादेई, थुयापानी, उछेटेमरू, उमरीघाट, उमरिया ईसरा, उंचाखेड़ा शामिल है।

44
2662 views

Comment