श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मार्कहब24 के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मार्केटिंग इंटेलिजेंस एवं लर्निंग प्लेटफॉर्म मार्कहब24 के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के मार्केटिंग क्लब से जुड़े छात्रों को इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. याह्या मजूमदार और मार्कहब24 के संस्थापक एवं सीईओ अनुराग लाला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के अंतर्गत छात्रों को रियल टाइम मार्केटिंग केस स्टडी, मार्केटिंग कैंपेन एनालिसिस, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रणनीतिक फ्रेमवर्क्स की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मास्टरक्लास, कार्यशालाएं, मेंटरशिप प्रोग्राम, स्किल डेवलपमेंट सत्र और को-ब्रांडेड सर्टिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह पहल छात्रों को व्यावहारिक कौशल प्रदान करने और उद्योग की वास्तविक कार्यशैली समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।