पुरंदरपुर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पकड़े*
### *पुरंदरपुर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पकड़े*
### *799 ग्राम चांदी, 1.3 ग्राम सोना, लूटी बाइक व तराजू-कटर बरामद*
*AIMA न्यूज एजेंसी महाराजगंज*।
दिनांक 14 मई 2026 को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में शाम को स्वर्ण व्यवसायी श्री रंजीत सोनी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। थाना पुरंदरपुर, स्वाट टीम, सर्विलांस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और तीन बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
*कैसे दिया घटना को अंजाम:*
पूछताछ में पता चला कि इस लूट का मुख्य सरगना सनोज वर्मा है। उसने समीर अहमद, राजन व मुकेश कुमार के साथ मिलकर घटना की प्लानिंग की थी। बाल अपचारियों को मौके की रेकी के लिए लगाया गया था। घटना से 2 दिन पहले, 1 दिन पहले और घटना वाले दिन भी रेकी की गई। इसके बाद 14 मई की शाम को अभियुक्तों ने बाल अपचारियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया। रंजीत सोनी की मोटरसाइकिल व कुछ स्वर्ण आभूषण लूट लिए गए थे।
*क्या-क्या हुआ बरामद:*
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 799 ग्राम चांदी, 1.3 ग्राम सोना, लूटी गई मोटरसाइकिल, तराजू व कटर बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं।
अभियुक्तों ने बताया कि वे मामला शांत होने पर स्वर्ण व चांदी का आपस में बंटवारा करने वाले थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने चांदी धातु को गला भी दिया था।
*एसपी का बयान:*
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने बताया कि टीम को इस सफलता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाल अपचारियों को संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।