logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रताप यादव बने पूर्वी सिंहभूम ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत गोलमुरी निवासी प्रताप कुमार यादव को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल जयहिंद के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने प्रताप यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रताप यादव लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और छात्र राजनीति की शुरुआत को-ऑपरेटिव कॉलेज में एनएसयूआई से की थी। वे दूसरी पीढ़ी के कांग्रेसी नेता हैं, उनके पिता शिवजी यादव पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रताप यादव ने संगठन को मजबूत करने और पिछड़े वर्ग के युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस की आवाज जारी रखने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केशव महतो कमलेश, डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, शशिभूषण राय, सतीश पॉल मुंजनी, परविंदर सिंह, बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता का आभार जताया।

7
166 views

Comment