जबलपुर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा
बरगी नगर: जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन भोपाल के प्रांतीय उपाध्यक्ष किशोर सिंह यादव ने एल एंड टी विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर कार्तिकेय एन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बरगीनगर, मनखेड़ी, बीझा, गगंदा, मगरधा, सहजपुरी, चोराई और पारा सहित कई ग्रामीण इलाकों में जल समस्या और बंद पड़े हैंडपंप तथा नल-जल योजनाओं का उल्लेख किया गया है।
एसोसिएशन ने भीषण गर्मी को देखते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने और खराब योजनाओं की मरम्मत की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर शेख मुस्तफा, विजय ठाकुर, विनोद सोनवाने, शुभम अवधिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। प्रोजेक्ट मैनेजर कार्तिकेय एन ने बताया कि पाइपलाइन और पानी की टेस्टिंग कार्य जारी है, पर वर्तमान पानी पीने योग्य नहीं है और केवल दैनिक जरूरतों के लिए उपयोग किया जा सकता है।