logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैमूर/बिहार, स्कूल डायरेक्टर के द्वारा अभिभावक पर स्कूल परिसर में बदसलूकी करने का लगा आरोप,





कैमूर। जिले के भभुआ शहर स्थित एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर अभिभावक के साथ बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित अभिभावक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अखलासपुर निवासी मृत्युंजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र भभुआ स्थित ‘डीप लाइट इंटरनेशनल स्कूल’ में पढ़ता है। वही उनके द्वारा बताया गया कि किसी कारणवश छात्र द्वारा होमवर्क पूरा नहीं किए जाने पर स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक को स्कूल बुलाया था।

बता दें कि पीड़ित का आरोप है कि वही बातचीत के दौरान स्कूल के डायरेक्टर ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया

सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप

वही शिकायतकर्ता के अनुसार आगे बताया गया कि घटना के बाद उन्हें और उनके बच्चे को स्कूल परिसर में मौजूद छात्रों और शिक्षकों के सामने अपमानित करते हुए बाहर निकाल दिया गया। आवेदन में घटना का समय 19 मई 2026 की सुबह करीब 9:05 बजे बताया गया है।

CCTV फुटेज का दावा

वही अभिभावक ने दावा किया है कि स्कूल के रिसेप्शन काउंटर पर हुई पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से फुटेज की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

आपको बताते हुए चलें कि वहीं इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

28
1254 views

Comment