logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नबीनगर: रागनियां मझौली में नल-जल योजना पुनः चालू

नबीनगर प्रखंड के ग्राम रागनियां मझौली वार्ड संख्या 15 में लंबे समय से खराब नल-जल योजना के कारण ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को नया मोटर लगाकर योजना को पुनः चालू कर दिया गया। हालांकि कुछ तकनीकी खराबियां अभी बाकी हैं, जिन्हें कल तक पूरी तरह ठीक करने का आश्वासन दिया गया है।

इस कार्य को पूरा कराने में बडेम निवासी संजीव सिंह एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि बलवंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रयास और सहयोग से नल-जल योजना फिर से चालू हुई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उन्हें पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं का समाधान निरंतर किया जाएगा।

0
24 views

Comment