logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केसरी दल में संगठन विस्तार, जालौन से पंकज गुप्ता बने सक्रिय सदस्य

उरई/जालौन। सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य कर रहे संगठन केसरी दल ने संगठन विस्तार के तहत जालौन जनपद से पंकज गुप्ता को सक्रिय सदस्य नियुक्त किया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पंकज गुप्ता के संगठन से जुड़ने से जालौन जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। संगठन द्वारा उन्हें सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए भविष्य में जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने पंकज गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।

2
0 views

Comment