महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी हुई - कवयित्री सुषमा सवेरा रहीं मुख्य अतिथि
मेरठ - महिला काव्य मंच की गोष्ठी दिन सोमवार 18 मई राज साड़ी महल , शास्त्री नगर मेरठ 2 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि युगल कवि सुलक्षणा अंजुम जी, वरिष्ठ कवि वंशीधर चतुर्वेदी हंसमुख जी , एवं विशिष्ट अतिथि श्री मति सुषमा सवेरा जी रही, सरस्वती वंदना वरिष्ठ कवयित्री कमलेश तन्हा जी ने की, महासचिव नंदिनी रस्तौगी जी ने मंच का संचालन किया। , उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा ने थोड़ा आगे बढ़ो , थोड़ा आगे बढ़ो कविता का काव्य पाठ किया कमलेश जी ने मैं हूं शमा...ग़ज़ल का पाठ किया , नंदिनी जी ने मायके जाना चाहती हूं शीर्षक पर बहुत अच्छा काव्य पाठ किया, वरिष्ठ कवयित्री और विशिष्ट अतिथि सुषमाजी ने मैं चली तुझसे मिलने सनम गीत का पाठ किया। मुख्य अतिथि सुलक्षणा जी ने बेटीपर मार्मिक कविता का पाठ किया कवि हंसमुख, यू जी ने अपनी हास्य कविताओं से सबको हंसाया।सरोज दुबे जी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुई, उन्होंने अपने अध्यक्ष उद्बोधन के साथ सबका धन्यवाद किया निमिषा, रस्तोगी, रश्मि रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, सुषमा सवेरा, नन्दिनी रस्तोगी, कमलेश तन्हा, कैलाशो, आशा, माही शर्मा, तारा, आलोक रस्तोगी, वंशीधर चतुर्वेदी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे