logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पंचकूला में प्रशिक्षण बैठक आयोजित त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

बीएलओ के हाउस टू हाउस अभियान में सहयोग करें मतदाता : निर्वाचन आयोग

पंचकूला, 19 मई — भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए हरियाणा राज्य में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कार्यक्रम की तैयारियों एवं फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला पंचकूला में उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सचिव श्री संतोष कुमार दूबे, अवर सचिव श्री संजय कुमार तथा हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राज कुमार ने की।

बैठक में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) कालका श्री संयम गर्ग, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला श्री चन्द्रकांत कटारिया, नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री जागृति, तहसीलदार कालका श्री निखिल सिंगला, तहसीलदार पंचकूला श्री सुरेश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रायपुर रानी श्री परम नंदन, नायब तहसीलदार पंचकूला श्री हरदेव सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन चौधरी सहित दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों, सावधानियों तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से दर्ज किया जाए।

निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के सभी मतदाताओं से अपील की गई कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा किए जाने वाले घर-घर सत्यापन अभियान में पूरा सहयोग करें, ताकि पारदर्शी एवं सटीक मतदाता सूची तैयार की जा सके।

#samacharsansarnews24 #पंचकूला #मतदाता_सूची #निर्वाचन_आयोग #BLO #विशेष_गहन_पुनरीक्षण #हरियाणा_चुनाव #कालका #रायपुररानी #पंचकूला_समाचार

0
66 views

Comment