logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, काजमपुर और रायपुर रानी में निर्माण ध्वस्त

पंचकूला, 19 मई : पंचकूला में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव काजमपुर और रायपुर रानी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपायुक्त पंचकूला श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

डीटीपी विभाग की टीम ने गांव काजमपुर में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी दुकान और चारदीवारी को तोड़ा, जबकि गांव रायपुर रानी में दो अवैध कॉलोनियों में बनाए गए सड़क नेटवर्क को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री नरेंद्र कुमार एसडीई पंचायती राज, सहायक नगर योजनाकार श्री अशोक कुमार और श्री डिम्पी राठी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी कॉलोनी या निर्माण कार्य को विकसित करने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के विकसित की गई कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि विभाग से सीएलयू और लाइसेंस की स्वीकृति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार की कॉलोनी विकसित न करें और न ही अवैध निर्माण करवाएं।

#Panchkula #IllegalColony #DTPPanchkula #SatpalSharma #BabitaGupta #RaipurRani #Kazampur #HaryanaNews #samacharsansarnews24

1
47 views

Comment