logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेलंगाना में 25 जून से मतदाता सूची वेरिफिकेशन शुरू

तेलंगाना: चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया का विस्तृत रोडमैप जारी किया है। इस प्रक्रिया के तहत BLO 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का वेरिफिकेशन करेंगे। इस दौरान मतदान केंद्रों का युक्तिकरण भी किया जाएगा, जो 24 जुलाई, 2026 तक पूरा होना है।

मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई, 2026 को होगा। दावे और आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। इसके बाद, 31 जुलाई से 28 सितंबर, 2026 तक नोटिस चरण और दावों-आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

5
531 views

Comment